Bipolar affective disorder (BPAD)

Aug 24, 2017 | Latest Updates

इस विकार (disorder) की  विशेषता ये होती है कि इसमें  भाव (mood ) और गतिविधि स्तर (activity level) में बदलाव के वृतान्त (episode) बार – बार (कम  से कम २  बार) आते हैं।  जिसमें मरीज के भाव और गतिविधि  स्तर  मैं काफी बदलाव आ जाता है, कई बार ज्यादा  ख़ुशी और सक्रियता (mania or hypomania) बढ़ जाती है तो कई बार  उदासी  और  कमजोरी (depression) महसूस होती है। ज्यादातर वृतान्तों  (episodes ) के बीच के समय में  मरीज  पूर्णतया  ठीक   हो जाते हैं।

 

उन्माद के वृतान्त (manic episode) ज्यादातर अचानक से आते  हैं  और ये २ सप्ताह से लेकर ४ – ५ महीनें (औसतन ४  महीनें) तक चलते हैं । अवसाद के वृतान्त (episode) ज्यादातर (औसतन ६ महीनें) लंबे चलते  हैं। समय के साथ बीच का साधारण (Normal) समय कम होता जाता है और अवसाद के वृतान्त (episode) की आवृत्ति बढ़ती जाती है।

उन्माद (Mania) के प्रमुख लक्षण: 

  • किसी के स्वभाव में नीचे लिखे बदलावों का आना और उनका एक सप्ताह या उससे ज्यादा समय के लिये बने रहना
  • जरूरत से ज्यादा या बिना वजह ज्यादा खुश दिखना
  • सक्रियता का बढ़ जाना
  • नींद की कम आवश्यकता समझना
  • बड़ी – बड़ी बाते करना (जैसे मेरे पास भगवान की शक्ति आ गयी है, या मेरे पास बहुत पैसा है या मैं बहुत ज्ञानी हॅू)
  • बड़ी – बड़ी योजनाएं बनाना जिनका यथार्थ् में कोई अस्तित्व न हो
  • आत्म विश्वास का बढ़ जाना
  • लगातार या साधारण से ज्यादा बोलते रहना
  • ज्यादा पैसे खर्च करना
  • गुस्सा ज्यादा करना

अवसाद (DEPRESSION) के लक्षण:

किसी के स्वभाव  में नीचे लिखे बदलावों का आना और उनका दो सप्ताह या उससे ज्यादा समय के लिये बने रहना-

  • मन का उदास रहना
  • कमजोरी महसूस करना
  • किसी भी काम में मन न लगना
  • अकेले रहने का मन करना
  • चिड़चिड़ापन, बात-बात में गुस्सा होना
  • भविष्य को लेकर नकारात्मक विचारों का आना
  • आत्मविश्वाश की कमी महसूस करना
  • यादाश्त की कमी महसूस करना
  • खुद को नुकसान पहॅुचाना या आत्म-हत्या करने का विचार आना
  • पुरानी गलतियों का याद आना और उसके लिए खुद को दोषी समझना
  • नींद न आना या नींद का बार बार टूट जाना या समय से पहले नींद का टूट जाना या जरूरत से ज्यादा नींद आना
  • भूख का न लगना या फिर ज्यादा भूख लगना

Welcome to Chopal’s Holistic Mental Health Initiative

We are excited to introduce a groundbreaking development in our journey towards holistic community mental health – the Chopal Initiative! 🌟 🧘‍♂️ YOGA: A Cornerstone of Chopal 🧘‍♀️ At Chopal, our commitment to community well-being has always been unwavering. Now, we're...